Kanpur: गोविंदपुरी स्टेशन से फतेहपुर के बीच ट्रेनों में चला चेकिंग अभियान; 61 रेल यात्रियों से वसूला इतने हजार का जुर्माना...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गोविंदपुरी स्टेशन से फतेहपुर के बीच चलती ट्रेनों में रेलवे टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और 61 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। पांच यात्री गंदगी फैलाते भी मिले। यात्रियों से 40,500 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। 

प्रयागराज के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि बुधवार को गोविंदपुरी-कानपुर-फतेहपुर खंड पर वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता की निगरानी में छपरा-लोकमान्य तिलक अंत्योदय सुपरफास्ट व भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस में जांच की गई। 40,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 56 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से 39 हजार रुपये व गंदगी फैलाने वाले पांच से 15 सौ रुपये जुर्माना लिया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे की लोगों से अपील है कि बिना टिकट यात्रा नहीं करें। ट्रेनों-स्टेशनों में गंदगी न फैलाएं। बिना बुकिंग के भारी सामान ट्रेनों में लेकर नहीं जाएं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मां जान की भीख मांगती रहीं, बेटा चाकू चलाता रहा, तब तक किए वार, जब तक मां निढाल होकर नहीं गिर गईं

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज