लखनऊ : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से सब्जीमंडी में अभद्रता, एक को शांति भंग में भेजा जेल, कई चिह्नित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Indecent behaviour with police during encroachment drive : आलमबाग के एलडी चौकी इलाके में सोमवार सुबह पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची। सब्जी मंडी में दुकानदारों ने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।वहीं कई दुकानदारों को वीडियोग्राफी सीसीटीवी फुटेज के जरिये चिह्नित कर रही है।

 इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि एलडी चौकी परिक्षेत्र में कई दशक पुरानी सब्जी मंडी स्थापित है। इस सब्जी मंडी के बाहरी हिस्से में करीब पांच दर्जन सब्जी विक्रेता किसान ठेले फुटपाथ पर सब्जी बेचने का कार्य करते चले रहे है। सोमवार को अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस टीम पहुंची। दुकानदारों ने पुलिस से गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर अभद्रता की। पुलिस एक दुकानदार मोनू पांडेय को पकड़ लिया। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

सरकारी तालाब नहर पटरी में चोरी से मिट्टी खनन

मिट्टी खनन

 इटौंजा में पुलिस की सहमति से देर रात चोरी छिपे सरकारी जमीनों पर ट्रैक्टर-ट्राली से बिना अनुमति के मिट्टी खनन की जा रही है। इससे होने वाली आय का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।

उसरना गांव में सरकारी एहरानी तालाब गाटा संख्या 562 () रकबा 1.054 हेक्टेयर उसरना गांव के समीप ही महोना बड़ी नहर की पटरी पर खनन कर्ता शाबिर आली उनका भाई राशिद अली,शौरभ द्वारा पुलिस की मिलीभगत से देर रात दर्जनों ट्रेक्टर ट्रालियो से मिटटी खनन कर महंगे दामों में बेच दी गई है।बड़ी बात यह है कि सरकारी तालाब नहर पटरी पर हुए इस अवैध खनन की जानकारी राजस्व विभाग को है ही नहर विभाग को।वहीं शिकायत पर उपजिलाधिकारी सतीष चंद्र त्रिपाठी ने लेखपाल को जांच करने के आदेश दिए है।जानकारी लेने पर नहर विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि जांच करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 यह भी पढ़ें:- फरेब का जाल : पहले युवती से की दोस्ती, फिर शारीरिक शोषण कर छीने दस्तावेज और वेतन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज