उदयगंज में दो पक्षों में मारपीट के बाद फेंके देशी बम, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

After the fight, country-made bombs were thrown : हुसैनगंज के उदयगंज की डायमंड डेरी काॅलोनी में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर देशी बम से हमले किये। बम के हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार नामजद समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इंस्पेक्टर हुसैनगंज रामकुमार गुप्ता के मुताबिक पुराना किला चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक डायमंड डेयरी कालोनी स्थित यादव चाय की दुकान के पास ऋषभ सोनकर, करन समेत कई लोग मौजूद थे। इसी बीच इलाके का अब्दुल तनवीर, मो. नदीम वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से देशी बम चलने लगे। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर पुलिस पहुंची इसके पहले आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई नहीं मिला तो स्थानीय लोगों से पूछताछ कई गई। उन्होंने बताया कि विवाद में ऋषभ सोनकर, करन, अब्दुल तनवीर, मो. नदीम समेत अन्य लोग मौजूद थे। उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान अन्य को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- डबल मर्डर : चोरी के आरोप में हाथ-पैर बांधकर ढाई घंटे तक दी थी प्रताड़ना, मुंह और शरीर पर लगाया जला हुआ मोबिल ऑयल, माथे पर लिखा ‘420’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज