Bokaro encounter : एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी विवेक समेत 8 नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 बोकारो : झारखंड में बोकारो जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ और इसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली समेत आठ कट्टर नक्सली मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि 16 - 17 नक्सलियों का दस्ता उक्त इलाके में भ्रमण कर रहा है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पलिस और झारखंड आर्म्स पुलिस की टीम ने उक्त इलाके की घेराबंदी की और नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के ओर से किए गए हमले से पुलिस कर्मियों को कोई क्षति होने की सूचना नहीं है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग उर्फ सीताराम मांझी के अलावा हार्डकोर नक्सली अरविंद यादव उर्फ अविनाश, साहेब मांझी उर्फ राहुल समेत अन्य शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि विवेक झारखंड के टुंडी धनबाद, अरविंद यादव उर्फ अविनाश बिहार के जमुई और साहेब राम मांझी उर्फ राहुल झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला है । मुठभेड़ में मारे गए अन्य पांच नक्सलियों का निवास स्थान की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस अभियान में पुलिस चार इंसास, एक एसएलआर रायफल, एक रिवाल्वर सहित अन्य हथियार बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें-उदयगंज में दो पक्षों में मारपीट के बाद फेंके देशी बम, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज