Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, आरोपियों को मुहतोड़ जवाब देने की मांग की
अमृत विचार। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोश में है हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है आतंकियों पर कार्यवाई की मांग कर रहा है। वहीं, अब बॉलवुड ने भी इसकी निंदा की है बता दें की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
सोनू सूद ने नाराजगी जताई
अभिनेता सोनू सूद ने पहलगाम आंतकी हमले पर नाराजगी जाहिर की और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने लिखा ' कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आंतकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं सभ्य दुनिया में आंतकवाद के लिए कोई जगह नहीं होने चाहिए और इस नृशंस कृत्य बर्दाश्त नही किया जायेगा अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं, ॐ साईं राम'
https://twitter.com/SonuSood/status/1914698877736804521
तुषार कपूर ने जताया आक्रोश
तुषार कपूर ने अपनी बावनाये व्यक्त करते हुए कहा ' पहलगाम में हुई इस घातक आंतकी घटना की कड़ी निंदा करता हूं भारत कायरो को मुहतोड़ जवाब देगा ! जो लोग भारत के उत्थान से डरते है, उन्हें हमेशा की तरह मुँह की खानी पड़ेगी ! घायलों और मारे गए लोगो के परिवारों के लिए प्रार्थनाएं ! पहलगाम'
https://twitter.com/TusshKapoor/status/1914702245184319688
विवेक ओबरॉय ने जाहिर किया दुःख
विवेक ओबरॉय ने भी अपना दुःख जाहिर किया और उन्होंने लिखा ' आज दुःख की छाया भरी है क्योकि कश्मीर में हुए भयानक आंतकी हमले की खबर ने हमारा दिल तोड़ दिया है उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं जिन्होंने दुखद रूप से अपने प्रियजनों को खोया है अब, पहले से कही ज्यादा, दुनिया को इस तरह की नफरत के खिलाफ एकजुटता के साथ आना चाहिए , ताकत उपचार और स्थायी शांति के लिए प्रयास करना चाहिए
https://twitter.com/vivekoberoi/status/1914707828234719422
रवीना टंडन ने जतायी नाराजगी
रवीना टंडन ने पहलगाम आंतकी हमले पर दुःख और नाराजगी जताते हुए लिखा ' ॐ शांति , संवेदनाएं, शॉक्ड और नाराज हूं, पीड़ा व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं, पीड़ितों के लिए प्रार्थना और शक्ति समय आ गया है की हम सभी छोटी मोटी घरेलु लड़ाई को छोड़ दें एकजुट हो और असली दुश्मन को पहचाने.'
https://twitter.com/TandonRaveena/status/1914715657901342870
भाग्यश्री ने प्रधानमंत्री से किया आग्रह
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इस आंतकी हमले पर अपना दुःख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा 'निर्दोष लोगो की जान चली गयी ! कश्मीर में बदमाशों ने जो किया है उसे देखकर मैं हैरान हूं हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं की वे इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालो को न्याय के कटघरे में खड़ा करें.

संजय दत्त ने जताया कड़ा विरोध
संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा ' उन्होंने हमारे लोगो को बेरहमी से मार दिया इस माफ़ किया नहीं जाना चाहिए इन आंतकवादियो को पता होना चाहिए हम चुप नहीं बैठेंगे. हमें जवाबी कार्यवाई करनी होंगी मैं हमारे प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी से आग्रह है कि उन्हें वह सजा दी जाये जिसके वह हकदार हैं .'
https://twitter.com/duttsanjay/status/1914705499838418997
अनुपम खेर ने पहलगाम आंतकी हमले पर निकले आंसू
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर गहरा दुःख जताया हैं और रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमे उन्होंने क्रूरता की निंदा की उन्होंने हिंदी में लिखा , गलत ...गलत ....गलत.....!!! पहलगाम हत्याकांड !! शब्द आज नपुंसक हैं !!
https://www.instagram.com/reel/DIwSbEbCwhs/?utm_source=ig_web_copy_link
करीना कपूर ने भी पाने सोशल मीडिया पर दुःख जताया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पहलगाम आतंकी हमले पर दुःख जाहिर किया है करीना ने अपने पोस्ट में लिखा 'पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दिल टूटने से कही ज्यादा, जिनकी जाने गई उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं .

बता दें कि लश्कर-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के एक ग्रुप ने दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया जिसमे 28 लोगों ने जान गवा दी और कई लोग घायल हो गए सोशल मीडिया पर The Resistance Front नाम के ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
ये भी पढ़े :
झूठी निकली Tiger Shroff की हत्या की साजिश, सूचना देने वाला पंजाब से गिरफ्तार
