आईएएस टापर शक्ति दुबे पहुंची प्रयागराज : रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग  (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज - 2024  की टापर  शक्ति दुबे रिजल्ट घोषित होने के बाद बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से संगम नगरी प्रयागराज अपने जन्मभूमि और कर्मभूमि पहुंची हैं। प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके परिजनों,रिश्तेदारों व करीबियों बुके देकर और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

प्रयागराज पहुंचने पर सबसे पहले शक्ति दुबे ने पिता देवेंद्र कुमार दुबे और ताऊ ए के दुबे का आशीर्वाद लिया। पिता और ताऊ ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनकर बधाई और आशीर्वाद दिया।  प्रयागराज पहुंची शक्ति दुबे ने कहा कि उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली और वही उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। साइंस बैकग्राउंड की होने के बावजूद पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशनशिप सब्जेक्ट सिविल सर्विसेज के लिए चूज करने के सवाल पर शक्ति दुबे ने कहा है कि यह उनकी पसंद थी और इससे उन्हें काफी मदद भी मिली।

उन्होंने पांचवे प्रयास में यह सफलता हासिल की है इसलिए उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को यह संदेश दिया है कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए गंभीरता और निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर कहा है कि बिल्कुल बंद नहीं करना चाहिए। लेकिन एक बैलेंस जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और थोड़ा बहुत सोशल मीडिया प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन किताबें पढ़ना भी जरूरी है। उनके मुताबिक सोशल मीडिया और इंटरनेट जानकारी और इंटरटेनमेंट का माध्यम होते हैं। लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। ‌

शक्ति दुबे ने आईएएस बनने के बाद सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को जहां अपनी प्राथमिकता बताया है। वहीं उन्होंने कहा है कि एक महिला होने के नाते वह महिलाओं की शिक्षा और उनके कल्याण के लिए भी काम करना चाहती हैं। शक्ति दुबे ने कहा कि उनसे ज्यादा उनके पिता को यह विश्वास था कि वह आईएएस बनेंगी। लेकिन टॉपर होगी इसका उन्हें कतई अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि माता-पिता और भाई बहनों के सहयोग और आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं।

यह भी पढ़ें:-Barabanki : सऊदी से लौटा व्यक्ति लापता, अपहरण की आशंका, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

संबंधित समाचार