लखीमपुर खीरी: बकरी चरा रही महिला पर बाघ के हमले से ग्रामीणों में फैली दहशत 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांकेगंज, अमृत विचार। जंगल के किनारे खेत में बकरी चरा रही महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुरुवार को मैलानी वन रेंज के महुरेना वन क्षेत्र अंतर्गत जंगल के किनारे खेत में पसियापुर गांव निवासी मीना देवी (48) पत्नी राजाराम जंगल किनारे स्थित खेत में बकरी चरा रही थी। शाम चार बजे के करीब बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई। आस पड़ोस खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एवं बकरी चरा रही अन्य महिलाओं ने जब शोर मचाया तो बाघ महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण गंभीर अवस्था में घायल महिला को एंबुलेंस से बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर एसपी त्रिपाठी, फॉरेस्टर सागर कुशवाहा सीएचसी बांकेगंज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डिप्टी रेंजर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि महिला खुदऊवा तालाब पर बकरियों को पानी पिलाने के लिए लेकर गई थी, जहां पर बाघ ने महिला पर हमला कर गंभीर घायल किया है।

संबंधित समाचार