पीलीभीत: बरात में विवाद के बाद महिलाओं पर कार चढ़ाने वाले दो लोगों को भेजे जेल, ASP ने गांव पहुंचकर जुटाई जानकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधोटांडा, अमृत विचार: छेड़छाड़ के विरोध पर महिलाओं को कार से कुचलने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, घायल अन्य महिलाओं की हालत में पहले से सुधार है। अधिकारियों ने भी माधोटांडा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी की।

घटना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम रमनगरा में शनिवार रात हुई थी। एक ग्रामीण की बेटी की शादी में गजरौला क्षेत्र के बेबी सिंह कॉलोनी से बरात पहुंची थी। बरातियों संग कार में सवार होकर आए आरोपी स्वर्ण जीत सिंह और प्रगट सिंह पर आरोप है कि कुछ युवतियों से छेड़छाड़ की।

मौजूद महिलाओं ने विरोध किया तो झगड़ने लगे। कार से भागते वक्त महिलाओं को कुचल दिय था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गई थी। रविवार देर शाम एएसपी विक्रम दहिया ने गांव पहुंचकर जानकारी की। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि सोमवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, एक माह बाद ही किया बेघर...पति समेत चार पर FIR

संबंधित समाचार