प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की यह दूसरी सिक्किम यात्रा होगी। 

अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार सुबह ‘सिक्किम ऐट 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है’ नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद भारत संघ के तहत संरक्षित राज्य का दर्जा प्राप्त सिक्किम 16 मई, 1975 को जनमत संग्रह के बाद भारत का राज्य बन गया था। राज्य की राजधानी गंगटोक और उसके आसपास के इलाकों में प्रधानमंत्री के स्वागत संदेश वाले होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि अपने दो घंटे के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सिक्किम के एक राज्य के रूप में 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का, स्मारिका और डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग में सांगाचोलिंग में एक यात्री रोपवे और गंगटोक में अटल अमृत उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राज्य के स्थापना समारोह के अवसर पर करीब एक लाख लोगों की सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए राज्य की राजधानी और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि गंगटोक में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। 

यह भी पढ़ें : प्रयागराज: ग्राम पुलिसकर्मी और होमगार्ड के पद समान नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जनगणना-2027 : गौतमबुद्धनगर में 7 मई से शुरू स्व-गणना, समीक्षा बैठक कर अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज, पीएम मोदी भी हुए शामिल
Yogi Uttarakhand Visit: 3 दिवसीय दौरे पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे सीएम योगी, उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क  
भारत गौरव ट्रेन से करें सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा, जानिए बुकिंग और पैकेज की पूरी जानकारी 
जनगणना ड्यूटी को लेकर माध्यमिक शिक्षकों में रोष, शिक्षण कार्य प्रभावित होने और ग्रीष्मावकाश समाप्त होने से बढ़ी नाराजगी