UP Weather Alert: अब फिर पलटेगा मौसम, गर्म पछुआ हवाएं फिर से बढ़ाएंगी गर्मी, छह डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा तापमान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई बारिश से भले राहत मिली हो लेकिन अब मौसम फिर पलटने वाला है। ऐसे में अब गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों के लिए गर्म पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी बढ़ेगी। इससे अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। अगले तीन-चार दिनों में कई इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। यह मॉनसून आने से पहले की आखिरी बारिश हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने 12 जून तक मॉनसून आने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग का कहना है कि, मॉनसून ओडिशा के पुरी तक पहुंच चुका है। 10 से 12 जून के बीच इसके गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। दरअसल, इस वर्ष भारत में मानसून एक दशक से भी ज्यादा समय बाद उम्मीद से पहले आ जाएगा।

ये भी पढ़े : अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द करने पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज