सचिवालय सेवा के 8 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, DoPT के आदेश जारी, देखें लिस्ट
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सचिवालय सेवा के आठ अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। इस सिलसिले में शासन की ओर से आदेश जारी किये गए। संसदीय कार्य विभाग में तैनात शिवाजी सिंह को संयुक्त से विशेष सचिव पद पर तैनाती मिली है। गृह विभाग में तैनात आशुतोष चंद्र पांडेय को उप सचिव से संयुक्त सचिव बनाया गया है।

नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में तैनात महेंद्र कुमार त्रिपाठी को उप सचिव से संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति मिली है। लेखा संवर्ग के उप सचिव राजेश कुमार पांडेय (राज्य संपत्ति विभाग) व असलम खान (खाद्य एवं रसद विभाग) को संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नति दी गई है। डॉ. उमेश चंद्र वर्मा (सचिवालय प्रशासन विभाग), केबीएल श्रीवास्तव (नगर विकास विभाग) और विनय कुमार पाठक (वन एवं पर्यावरण) को अनुसचिव से उप सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
ये भी पढ़े : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का नहीं हो रहा वाहन पंजीकरण निरस्त
