रामपुर: तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी दो सगे भाई वरुण (7) व विवेक (8) रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे। जहां दोनों की गहरे गड्ढे डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहु्ंच गई। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया, माता-पिता इस सदमे से बेहोश हो गए।  

फतेहपुर के गांव निवासी बुद्धि सिंह के पांच बच्चे हैं। वह रोजाना की तरह मेहनत मजदूरी करने के लिए रविवार को काम पर चले गए। उनका बेटा विवेक 8 वर्ष और वरुण 7 वर्ष दोनों बच्चे विकास पब्लिक स्कूल दनियापुर में पढ़ते हैं। जिसमें विवेक यूकेजी और वरुण नर्सरी में पढ़ते थे। रविवार दोपहर को दोनों भाई गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेलते हुए तालाब पर पहुंच गए। उसके बाद सभी बच्चे नहाने के लिए तालाब में चले गए। जहां पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों सगे भाई उसमें डूबते हुए गहरे पानी में चले गए। 

दोनों भाइयों को डूबता हुआ देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। उसके बाद आसपास के लोग आ गए। किसी तरह से बच्चों को तालाब में तलाश करके उनको बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहजादनगर एसओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि दो भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर दौड़े ग्रामीण
रविवार दोपहर को करीब एक बजे बच्चों की डूबने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। तालाब के चारों ओर लोग ही लोग नजर आ रहे थे। किसी तरह से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। चारों ओर  चीख पुकार मची हुई थी। एक ही घर में हुई दो  मौतों से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

संबंधित समाचार