बांदा में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद आटो चालक समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार शाम कोचिंग सेंटर से पढ़ कर घर लौट रही 15 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार तड़के आरोपियों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज करवाई कि उसकी 15 साल की बेटी शनिवार दोपहर कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान जगह ले जाकर ऑटो चालक और उसके एक साथी ने उससे रेप किया। 

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से सीएनजी ऑटो की पहचान के बाद रविवार तड़के करीब चार बजे करिया नाला के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 

एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऑटो चालक कल्लू उर्फ मनोज यादव और अनिल वर्मा के रूप में हुई है। 

एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, कुछ कारतूस, कारतूस के तीन खोखे और वारदात में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-बलरामपुर हॉस्पिटल ने रचा इतिहास: एक दिन में 31 मरीजों की हुई डायलिसिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर