कुट्टू का आटा, मूंगफली, मेवा व अनाजों को नमी से बचाएं व्यापारी, FSDA ने नवरात्रि और त्योहारों को लेकर जारी की गाइडलाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : सितंबर एवं अक्टूबर में कई प्रमुख त्योहार हैं। इनमें से प्रमुख रूप से शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली हैं। नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालु व्रत में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, मूंगफली, मेवा, रामदाना, घी, फलाहारी और मिठाइयों आदि का फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है।

नवरात्र के समय कुट्टू के आटे के सेवन से कई लोगों के बीमार होने की घटनाएं भी पर्व के दौरान प्रकाश में आती हैं। इसे देखते हुए एफएसडीए ने विशेष गाइड लाइन जारी की है। खाद्य कारोबारी कुट्टू का आटा, मूंगफली, मेवे व अन्य अनाजों का सुरक्षित भंडारण करें।

भंडारण के वक्त अत्यधिक नमी और गर्मी पर रखें ध्यान

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने कारोबारियों को दिए गए निर्देशों में बताया गया है कि खाद्य पदार्थ में फफूंदी या फंगस के संक्रमण से एफ्लेटाक्सिन एक प्रकार का माइकोटाक्सिन (विषैला पदार्थ) होता है। यह संक्रमण खाद्य पदार्थों विशेषकर कुट्टू में तब होता है जब कुट्टू को अनुचित तरीके से अत्यधिक नमी और गर्म तापमान पर भण्डारित किया जाता है।

अत्यधिक नमी एवं अत्यधिक गर्म तापमान में कुट्टू, कुट्टू आटा, मूंगफली, मेवे व अन्य अनाजों को भण्डारित रखने से फफूंदी के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बन जाता है तथा फफूंदी भण्डारित खाद्य पदार्थो को संक्रमित कर देती है।

संक्रमण से बचाना है तो हवादार और ठंडे वातावरण का करें चयन

सहायक आयुक्त ने कहा कि खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं को ऐसे खाद्य पदार्थो के भण्डारण एवं रख-रखाव के लिए सूखी, हवादार एवं ठंडे वातावरणयुक्त स्थान का चुनाव करना चाहिए, जिससे खाद्य पदार्थो को फफूंदी के संक्रमण से बचाया जा सके।

प्रवर्तन के दौरान मिली लापरवाही तो होगी कठोर कार्यवाही

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान यदि किसी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा निर्देशों के विरुद्ध कार्य करते हुए पाये जाने या अप्रिय घटना होने पर संज्ञेय अपराध मानकर उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़े : मड़ियांव में नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, लापरवाही के चलते कूड़े के ढ़ेर में चारपाई पर बैठ लगाए नारे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म