लखनऊ के तैराकों का जलवा, प्रदेशीय तैराकी प्रतियोगिता में गोरखपुर अव्वल... लखनऊ दूसरे स्थान पर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित तरणताल में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय तैराकी, डाइविंग और वॉटर पोलो प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक जीतकर टीम चैंपियन बनने की दौड़ में दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

अब तक के प्रदर्शन में गोरखपुर की टीम 26 स्वर्ण, 20 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई 12 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार प्रतियोगिता का बुधवार को अंतिम दिन होगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

क्वालीफिकेशन राउंड में जलती प्रतिस्पर्धा

अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग (बालक-बालिका) की श्रेणियों में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉटर पोलो के क्वालीफिकेशन राउंड संपन्न हुए, जिनमें वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। लखनऊ के कृष्णा यादव ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान खींचा। वहीं शीतल निषाद और काजल चौहान जैसी बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे दिन हुए मुकाबलों के दौरान उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और सह निरीक्षक मनीषा द्विवेदी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

MUSKAN DIXIT (9)

प्रमुख परिणाम:

अंडर-19 आयु वर्ग

बालक वर्ग:

400 मीटर फ्री स्टाइल: विश्वनाथ आनंद (मिर्जापुर) – स्वर्ण

50 मीटर बैक स्ट्रोक: राज चौहान (सैफई) – स्वर्ण

50 मीटर फ्री स्टाइल: जयराज (मिर्जापुर) – स्वर्ण

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: अंकित यादव (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक: यथार्थ सिंह यादव (आजमगढ़) – स्वर्ण

400 मीटर व्यक्तिगत मिडले: विराट निषाद (मिर्जापुर) – स्वर्ण

4×100 मीटर मिडले रिले: मिर्जापुर – स्वर्ण

बालिका वर्ग:

400 मीटर फ्री स्टाइल: अंकिता चौहान (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर बैक स्ट्रोक: गरिमा चौहान (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर फ्री स्टाइल: गरिमा (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: आंचल गुप्ता (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक: गरिमा (गोरखपुर) – स्वर्ण

4×100 मीटर मिडले रिले: गोरखपुर – स्वर्ण

अंडर-17 आयु वर्ग

बालक वर्ग:

400 मीटर फ्री स्टाइल: मणिदीप तिवारी (सैफई) – स्वर्ण

50 मीटर बैक स्ट्रोक: संचित पाण्डेय (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर फ्री स्टाइल: कृष्णा यादव (लखनऊ) – स्वर्ण

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: अंशु निषाद (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक: कृष्णा यादव (लखनऊ) – स्वर्ण

4×100 मीटर मिडले रिले: स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई – स्वर्ण

बालिका वर्ग:

400 मीटर फ्री स्टाइल: रिया पटेल (वाराणसी) – स्वर्ण

50 मीटर बैक स्ट्रोक: नंदनी कन्नौजिया (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर फ्री स्टाइल: शीतल निषाद (लखनऊ) – स्वर्ण

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: काजल चौहान (लखनऊ) – स्वर्ण

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक: शीतल निषाद (लखनऊ) – स्वर्ण

4×100 मीटर मिडले रिले: गोरखपुर – स्वर्ण

अंडर-14 आयु वर्ग

बालक वर्ग:

400 मीटर फ्री स्टाइल: आयुष पांचाल (मिर्जापुर) – स्वर्ण

50 मीटर बैक स्ट्रोक: कृष्णा कुमार (सैफई) – स्वर्ण

50 मीटर फ्री स्टाइल: प्रिंस यादव (सैफई) – स्वर्ण

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: आरुष चौहान (सैफई) – स्वर्ण

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक: पीयूष कन्नौजिया (गोरखपुर) – स्वर्ण

4×100 मीटर मिडले रिले: सैफई – स्वर्ण

बालिका वर्ग:

400 मीटर फ्री स्टाइल: नंदिनी (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर बैक स्ट्रोक: विद्या (लखनऊ) – स्वर्ण

50 मीटर फ्री स्टाइल: रक्षिता (मुरादाबाद) – स्वर्ण

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: सौम्या (गोरखपुर) – स्वर्ण

50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक: दुर्गा चौहान (लखनऊ) – स्वर्ण

4×100 मीटर मिडले रिले: लखनऊ – स्वर्ण

यह भी पढ़ेंः "The sky was never the limit": शुभांशु शुक्ला के शब्द अब पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में, छात्रों को देंगे प्रेरणा

संबंधित समाचार