भक्तों ध्यान दें! इस बार गणपति स्थापना का मुहूर्त सिर्फ तीन घंटे

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्थी पर गणेशोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को होगी। इस बार बप्पा की प्रतिमा स्थापना का शुभ समय सिर्फ तीन घंटे का रहेगा।

कानपुर, अमृत विचार : भक्तों के विघ्नहर्ता गणपति बप्पा इस बार 27 अगस्त बुधवार को घर-घर विराजमान होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, इस बार गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए केवल सुबह 10:53 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक का समय शुभ रहेगा। चतुर्थी तिथि का समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:45 पर हो जाएगा। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

गणेश प्रतिमा स्थापना के नियम
  • गणपति की प्रतिमा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में स्थापित करें।
  • प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा और बाईं ओर झुकी सूंड वाली होनी चाहिए।
  • मूषक और मोदक सहित गणेश प्रतिमा घर में लाना शुभ माना जाता है।
  • सिंदूर रंग की प्रतिमा आत्मविश्वास बढ़ाती है जबकि सफेद प्रतिमा खुशहाली लाती है।
इनका भी रखे ख्याल
  •  गणपति की बैठी हुई मुद्रा और बाईं ओर झुकी हुई सूंड वाले गणेश जी को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। माना जाता है कि गणपति की ऐसी मूर्ति लाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
  • गणपति की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि बप्पा की मूर्ति में मूषक जरूर हो। उनके हाथ में मोदक भी हो. इस तरह की मूर्ति लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। मोदक गणेश भगवान को बेहद प्रिय होता है वहीं मूषक उनका वाहन है।
  • भगवान गणेश की सिंदूर के रंग की प्रतिमा घर में लाना उत्तम माना जाता है।  गणपति के इस रंग की प्रतिमा घर में लाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. वहीं सफेद रंग की गणेश प्रतिमा लाने घर में खुशहाली बनी रहती है।
हरितालिका तीज 26 अगस्त को

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया पर 26 अगस्त मंगलवार को हरितालिका तीज व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से कन्याओं को मनचाहा वर और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूजा का शुभ समय सुबह 5:46 बजे से 8:19 बजे तक और प्रदोष काल शाम 6:49 से 7:11 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें:- टैरिफ का तोड़ बनेगा अफ्रीकी बाजार, छोटे निर्यातकों को मिल सकता 500 करोड़ का कारोबार

संबंधित समाचार