देवरिया में मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत से दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देवरिया। देवरिया जिले के मिश्रौली गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई जब रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट निवासी राजू गोंड (24) और अंकित गोंड (25) कुछ काम निपटाकर घर लौट रहे थे। 

उन्होंने बताया कि उसी समय, बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेलवनिया उपाध्याय गांव का राजन प्रसाद (26) विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि मिश्रौली गांव के पास एक स्थानीय मंदिर के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिससे राजू गोंड और राजन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि अंकित गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़े : रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, 2 दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज