रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, 2 दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

रायबरेली, लखनऊ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

इसके बाद वह सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना हुए। रायबरेली में राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए, जिन पर लिखा था-‘‘भारत की अंतिम आशा, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।’’ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों में नया उत्साह आया है। 

उन्होंने ‘न्यूज़ एजेंसी’ से कहा, ‘‘आज लोगों में उत्साह और खुशी की लहर है। हमारे नेता ने देश में हो रही ‘वोट चोरी’ का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। पूरा देश उन पर गर्व महसूस कर रहा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी ने पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समर्थकों का मनोबल बढ़ाया है। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी सबसे पहले हरचंदपुर में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

इसके बाद वह गोरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का उद्घाटन करेंगे और शहर के एक होटल में प्रजापति समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। बाद में, राहुल गांधी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बने एक पार्क का निरीक्षण करने के लिए मूलीहामऊ गांव जाएंगे। 

शाम को वह ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और ऊंचाहार स्थित ‘एनटीपीसी’ अतिथिगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार को, राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में होने वाली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे। 

ये भी पढ़े : बागपत में एक मां ने अपनी 3 बच्चियों को उतारा मौत के घाट...फिर कर ली आत्महत्या, पति से विवाद के चलते उठाया कदम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज