UP News: महानिदेशालय से जारी किया फर्जी नियुक्ति पत्र, हाथरस के अर्पित को क्लीन चिट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अंकित नाम से छह एक्स-रे टेक्नीशियनों के नौकरी करने मामले में जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई

लखनऊ, अमृत विचार: अर्पित नाम से छह जिलों में छह लोगों के नौकरी (एक्स-रे टेक्शियन) करने के मामले में मंगलवार को जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया स्वास्थ्य महानिदेशालय से जारी होने वाले नियुक्ति पत्र संदिग्ध मिले हैं। इस बीच अंकित और अंकुर नाम से कई अन्य के नौकरी करने के प्रकरण समेत 2008 में होने वाली नियुक्तियों की और छानबीन जारी है। फिलहाल शासन के संज्ञान में आयी जांच रिपोर्ट पर सख्त कार्रवाई संभव है। सीएमओ द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों में हाथरस के अर्पित अलावा सभी के नियुक्ति पत्र फर्जी पाए गए हैं।

दरअसल, मानव संपदा पोर्टल और आरटीआई से बीते दिनों वर्ष 2016 में होने वाली एक्स-रे टेक्नीशियनो की भर्ती में अर्पित, अंकुर और अंकित के नाम से कुल 14 लोगों के नौकरी करने का खुलासा हुआ था। शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम में जांच शुरू की थी, पहली जांच रिपोर्ट में हाथरस में नौकरी करने वाले अर्पित के नाम से विभिन्न जिलों में छह लोग नौकरी कर रहे थे। खुलासा होने के बाद से अन्य सभी फरार चल रहे हैं। जांच रिपोर्ट में हाथरस के अर्पित को क्लीन चिट दी है, जबकि सभी पोस्ट को रिक्त घोषित कर दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि जांच टीम में संबंधित जिलों के सीएमओ से अर्पित के ज्वाइनिंग लेटर और वेतन के लिए सत्यापन पत्र मांगे गए थे। जिसमें हाथरस के अलावा सभी जिलों को स्वास्थ्य महानिदेशालय से जारी पत्र फर्जी मिले हैं। जबकि अंकुर और अंकित को जारी नियुक्ति पत्र जांच टीम को नियुक्ति पत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके अलावा 2008 में 79 एक्स-रे टेक्नीशियनो के सापेक्ष 140 के ज्वाइन करने मामले में जांच जारी है, सभी संबंधित जिलों के सीएमओ से ज्वाइनिंग पत्र मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ेंः PM Modi Birthday: ‘मैं चाय वाला हूं, चाय मैं पिलाऊंगा’, मदन राठौड़ ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

संबंधित समाचार