Bareilly : शादी का झांसा देकर युवती को ले गया, रेप के बाद सड़क पर छोड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ लेकर गया। इसके बाद दुष्कर्म कर उसे सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। इतना ही नहीं किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपी के दुष्कृत्य में उसके परिजनों का भी सहयोग रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने बताया कि 21 सितंबर को दोपहर 11:30 बजे आस मोहम्मद उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और जबरन अवैध संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सड़क पर छोड़ दिया।

घर पहुंचने के बाद उसने परिवार को सारी घटना बताई। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आस मोहम्मद के पिता निसारुद्दीन, मां और भाई राज मोहम्मद ने गालियां दीं और धमकी भी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार