Moradabad : पिंजरे में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। कई महीनों से ग्रोथ सेंटर में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात फंस गया। गुरुवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो काफी राहत महसूस की और फौरन सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने कब्जे में ले गई।

थाना क्षेत्र के रतनपुर कला गांव के पास में स्थित ग्रोथ सेंटर में लगातार तेंदुआ दिख रहा था। इससे लोगों का निकलना भी दुश्वार हो गया था। लोग हर दिन दहशत में थे। खेतों पर जाने के अलावा जरूरी काम से भी निकलने से डरते थे। युसूफपुर नगलिया के तीन लोगों को पर तेंदुआ ने हमला कर उन्हें घायल भी कर चुका था। 

इसके बाद बाद वन विभाग की टीम ने ग्रोथ सेंटर के अंदर पिंजरा लगाया था। कई दिनों से पिंजरा लगा हुआ था। बुधवार की रात को तेंदुआ ग्रोथ सेंटर के पॉकेट बी में पिंजरे में कैद हो गया। गुरुवार की सुबह जब लोगों ने पिंजरे में तेंदुए को देखा तो इसकी सूचना विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ग्रोथ सेंटर पहुंची और तेंदुए को लेकर चली गई।

डीएफओ अविनाश पांडेय ने बताया कि सूचना पर वन टीम पिंजरे में कैद तेंदुआ ले आई है। रात भर मुंह मारने से तेंदुआ घायल हो गया है। जिसका इलाज करा कराया जा रहा है। सूचना वन विभाग लखनऊ को दी गई है। जैसा भी अधिकारियों का आदेश आएगा। उसके बाद उसे वहां छोड़ दिया जाएगा।

संबंधित समाचार