बाराबंकी : दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने उड़ाए 57 हजार, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार दोपहर शातिर टप्पेबाजों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक दुकान से 57 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम पंचायत बसारा स्थित जीआईसी के निकट मोहम्मदपुर गढ़ी मार्ग पर स्थित मोहन ट्रेडर्स नाम की दुकान पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पहुंचे।

दुकानदार निर्देश कुमार यादव दुकान पर बैठे अखबार पढ़ रहे थे। एक युवक मौरंग और बालू दिखाने के बहाने दुकानदार को करीब 100 मीटर दूर बने ढेर तक ले गया। इसी बीच दूसरे युवक ने मौके का फायदा उठाकर गल्ले से नगदी पार कर दी। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गल्ला खोला तो 57,070 रुपये गायब मिले।

पास स्थित कार शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ दिखाई दिया कि एक युवक दुकान से निकलते वक्त जेब ठीक कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज