कानपुर : दो शराबी युवकों ने घर में हंगामा करने के बाद फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। शराब के लती दो युवकों ने घर में हंगामा करने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो शव लटका पाया। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। 
जूही के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी स्व. सुशील कुमार का 30 वर्षीय बेटा राजू जायसवाल लोहे के कारखाना में काम करता था। 

बड़ा भाई राहुल ने बताया वह काम पर गया था, मां संगीता भी बंगलों में काम करती है। ड्यूटी पर न जाने के कारण घर पर राजू ही अकेला था। शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद जब मां लौटी तो कमरे से दरवाज बंद पाया। खबर पाकर वह भी पहुंचा और धकियाकर अंदर घुसा तो राजू का शव गमछे से लटक रहा था। राहुल के अनुसार वह शराब का लती थी। 

शुक्रवार सुबह ही पी ली थी, इसलिए काम पर नहीं गया। नशे की हालत में उसने फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसी तरह सेन पश्चिम पारा गांव के रहने वाले छोटे लाल का 30 वर्षीय बेटा अर्जुन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन भाई व तीन बहन में बीच का अर्जुन मजदूरी करता था। बहनें शादीशुदा हैं। पत्नी अंजू है। 

भाई अनिल व अजीत ने बताया कि शराब का लती होने के कारण उसका लीवर खराब हो गया था। कई माह पहले इलाज पर डेढ़ लाख खर्च किए, लेकिन फिर पीने लगा था। शुक्रवार को भी पीकर आया और गाली-गलौज कर कमरे में जाकर लेट गया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। जब उसकी पत्नी कमरे में गई तो शव लटका पाया।

संबंधित समाचार