जनता की सहभागिता लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति... सतीश महाना ने कॉमनवेल्थ संसदीय संघ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यूपी का किया प्रतिनिधित्व
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं जनरल असेंबली सेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस सत्र का विषय था — बिल्डिंग ट्रस्ट एण्ड ट्रांसपरेंसी इन डेमोक्रेसी यानी लोकतंत्र में विश्वास और पारदर्शिता का निर्माण, रहा।
इस मौके पर सतीश महाना ने भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत तथा उत्तर प्रदेश लोकतंत्र में विश्वास, पारदर्शिता और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुदृढ़ता, जनता की सहभागिता और जवाबदेही को लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति बताया।
यह सम्मेलन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) के तत्वावधान में आयोजित किया गया है, जिसमें 52 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सतीश महाना इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधान सभा की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः Akhilesh Fb Block: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज हुआ ब्लॉक? सपा के दावों के बीच सामने आई ये वजह
