एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए हेनरिक्स, तेज गेंदबाज एबॉट हुए बाहर
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑलराउंडर मोएसिस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच तेज गेंदबाज सीन एबॉट पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे और उनके बॉकसिंग डे …
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑलराउंडर मोएसिस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच तेज गेंदबाज सीन एबॉट पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे और उनके बॉकसिंग डे टेस्ट में टीम में शामिल होने की संभावना है। एबॉट को दूसरे अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी।
‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ की रिपोर्ट के अनुसार, हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स को पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है। टीम में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है।
हेनरिक्स ने आखिरी बार 4 साल पहले श्रीलंका में टेस्ट खेला था। उन्होंने 3 साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेली। मार्कस हैरिस के बाद टीम में देर से शामिल किए जाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं।
