CM योगी ने सौंपे 72 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां, एलडीए उपाध्यक्ष बोले- मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का है कमाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डालीबाग इलाके में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से बरामद जमीन पर बने फ्लैटों की चाबियां बुधवार को आवंटियों को सौंपी। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक पुलिस महानिदेशक के आवास के सामने स्थित एकता वन में आयोजित एक समारोह के दौरान ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के 72 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी गई। इस कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने स्वयं 10 आवंटियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना के तहत निर्मित इन फ्लैटों की कीमत 10.70 लाख रुपये प्रति फ्लैट है और आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि यह परियोजना माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' (कतई न बर्दाश्त करने की नीति) नीति का परिणाम है, जिसके तहत पूरे राज्य में अवैध जमीन को मुक्त कराया गया। कुमार ने बताया कि एलडीए ने अंसारी के कब्जे से वापस ली गई लगभग 2,322 वर्ग मीटर भूमि पर 72 फ्लैटों वाले तीन जी+3 ब्लॉक बनाए, जिनमें से प्रत्येक का आकार 36.65 वर्ग मीटर है। 

बयान में कहा गया है कि इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार अक्टूबर से तीन नवंबर तक शुरू हुआ, जिसमें लगभग 8,000 पंजीकरण हुए। जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (63) की 28 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वह मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे और 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में जेल में बंद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज