लखनऊ : चादर में लपेटकर बीच सड़क पर फेंका गया था महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)-उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि जानकीपुरम थाना क्षेत्र में अजनारकला और गोलनकला के बीच सड़क पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। 

पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चौधरी ने बताया, "शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत होती है। महिला का शव चादर में लपेटकर फेंका गया था। ऐसा लगता है कि उसकी हत्या के बाद शव को फेंका गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।" 

संबंधित समाचार