लता चौक से सहादतगंज के लिए हर 10 मिनट पर मिलेगी ई-बस... हर 15 मिनट पर होगा संचालन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या डिपो से मेडिकल कॉलेज के लिए 15 मिनट पर मिलेगी ई-बस सेवा, सुबह छह बजे से शुरू होगा संचालन

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए संचालित ई-बस सेवा की शुक्रवार को नई समय सारिणी जारी की गई है। इसके तहत रूट नंबर एक लता-चौक-सहादतगंज-लता चौक के लिए हर 10 मिनट पर व रूट नंबर दो अयोध्या-डिपो-मेडिकल कॉलेज-अयोध्या डिपो के लिए हर 15 मिनट पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा सुबह छह बजे से शुरू होगी व रात नौ बजे तक मिलेगी। रूट नंबर एक पर 12 व रूट नंबर दो पर पांच बसों का संचालन किया जाएगा।

अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ बाहरी श्रद्धालुओं ने बसों की टाइमिंग को व्यवस्थित करने की बात कही। यात्रियों के सुझाव पर ई-बस सेवा की नई समय सारिणी बनाई गई।

लता चौक से सुबह 6:25 पर व अयोध्या डिपो से 6:35 बजे शुरू होगा संचालन

लता चौक से सहादतगंज जाने वाली बस सेवा रामपथ से गुजरेगी। यह एक तरफ की दूरी 50 मिनट में तय करेगी। जबकि अयोध्या डिपो से मेडिकल कॉलेज जाने वाली बस वाया देवकाली हाईवे होकर जाएगी, यह एक तरफ की दूरी 25 मिनट में तय करेगी। रूट नंबर एक पर पहली बस सुबह 6:25 बजे लता चौक से चलेगी। यह बस हनुमानगढ़ी चौराहा, श्रीरामजन्मभूमि, टेढ़ी बाजार होते हुए 7:15 बजे सहादतगंज पहुंचेगी। वापसी में यह बस 8:10 बजे लता चौक पहुंचेगी। इसी तरह हर 10 मिनट पर इस सेवा का संचालन होगा। वहीं, रूट नंबर दो के लिए पहली बस सुबह 6:35 बजे अयोध्या डिपो से चलेगी, जो सिविल लाइंस, फतेहगंज ओवरब्रिज, देवकाली तिराहा होते हुए सात बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 7:30 बजे अयोध्या डिपो पहुंचेगी। यह सेवा भी हर 15 मिनट पर उपलब्ध रहेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kanpur News: कानपुर में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान सम्मानित, CM योगी ने बढ़ाया उत्साह
लखनऊ के किसान पथ पर हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत, बाइक 2 किमी तक घिसटी
Exclusive : जहां आज खेत हैं, वहीं बसने जा रही उत्तराखंड की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी, बदलेगी UP- MP बिहार तक के लाखों युवाओं की किस्मत
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति