बरेली: महानगर के प्रत्येक वार्ड और बूथ पर कांग्रेस पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उपजा प्रेस क्लब में कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव डा. संजीव शर्मा और प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कांग्रेसियों के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की। साथ ही अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुन्ना क़ुरैशी का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश पश्चिम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा का बरेली पहुंचने …

बरेली,अमृत विचार। उपजा प्रेस क्लब में कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव डा. संजीव शर्मा और प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कांग्रेसियों के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की। साथ ही अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुन्ना क़ुरैशी का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश पश्चिम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा का बरेली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के अध्यक्षता में उपजा प्रेस क्लब में संगाठत्मक को लेकर चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश संगठन सचिव डा. संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है, जिसके तहत बरेली महानगर के प्रत्येक वार्ड और बूथ तक कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

जिला प्रभारी जितेन्द्र कश्यप ने कहा कि जल्द ही महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली का विस्तार किया जाएगा और बरेली में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ जनता के हितों में संघर्ष करेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्द ही शहरवासियों की प्रमुख समस्याओं जाम, टूटी सड़के, कूड़ा निस्तारण के लिए सरकार से लड़ेंगे। वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा देश के किसानो का शोषण किया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, महेश पंडित, योगेश जौहरी, बिलाल कुरैशी, मोनू पांडेय, केके दीक्षित, कमलेश ठाकुर, सुचित्रा सिंह, आलोक मौरिस, नौबतराम सागर, गौरव टोंक, हाजी ज़ुबैर, विजय मोर्य, सुनील मनचंदा, राजेश कुमार, अनीस सकलैनी, पारस शुक्ला, फरहान अली, हर्ष बिसारिया, दिनेश गोला, निखिल कुमार, संजीव अग्रवाल, राम आसरे वाल्मीकि, शारिक सकलैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार