Pandit Jawaharlal Nehru: सीएम योगी ने बाल दिवस पर बच्चों को दीं शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘नए भारत’ के आधार- प्यारे बच्चों, आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’ उन्होंने कहा, ‘‘ज्ञान और सुसंस्कारों से आपका जीवन आलोकित हो, मां शारदे का आशीष आप सभी पर बना रहे। आप आगे बढ़िए, देश आपके साथ है। जय हिंद!’’ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। मौर्य ने कहा, ‘‘देश एवं प्रदेश के सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बच्चों के अंदर अनोखी प्रतिभा होती है, ज़रूरत है तो बस उन्हें उड़ान देने के लिए पंखों की आज़ादी और हौसले की मज़बूती की। आइए, इन नन्हें सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।’’ 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास उसके बच्चों के विकास से ही संभव है। पाठक ने कहा, "राष्ट्र का विकास उस राष्ट्र के बच्चों के विकास से ही संभव है"। उन्होंने कहा, ‘‘सभी प्रिय बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बच्चे देश का भविष्य हैं। सशक्त बच्चे सुदृढ़ समाज की बुनियाद हैं। आइए, आज हम सभी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित हों।’’ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।'' कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। बच्चों के प्रति उनका प्रेम हम सभी के लिए प्रेरणा है। आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!" भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज