दर्दनाक हादसा : कार से कुचलकर बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत...गाड़ी छोड़कर ड्राइवर भागा 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के थाना भीरा क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात के बाद भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

हादसा रात करीब दो बजे के करीब हुआ। अंधेरा होने के चलते काफी देर तक कोई मदद को नहीं पहुंचा। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। टक्कर के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। हादसे में मरने वाले युवकों में रोहित गुप्ता, हासिब और संदीप शुक्ला निवासी पड़रिया के रूप में हुई है। 

तीनों एक ही बाइक से पलिया से लौट रहे थे। रोहित गुप्ता, अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। रोहित अपने पिता प्रहलाद गुप्ता के साथ पड़रिया तुला बस ड्राइवर दौबा कंपनी में काम करते थे। हाल ही में वह अपने घर पड़रिया लौट रहे थे, तभी गढ़ी फर्म के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और भीषण हादसा हो गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज