बाराबंकी में रफ्तार का कहर : हादसों में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की मौत इलाज के बाद घर लाए जाने पर हुई। वहीं एक को गंभीर दशा में जिला अस्पताल भेजा गया है। कोठी थाना क्षेत्र में बाबा का पुरवा मजरे पड़रावा गांव निवासी बंशी लाल (28) पुत्र बिंद्रा प्रसाद गौतम शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। पोरई-पड़रावा मार्ग पर बंशीलाल की बाइक सड़क पर मौजूद छुट्टा मवेशी से टकरा गई। इसके उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। जिससे वह घर आ कर सो गया।

शनिवार की सुबह अचानक बंशीलाल की तबियत बिगड़ गई। सीएचसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतरिख थाना के गोकुलपुर मजरे असेनी गांव निवासी रमेश कुमार की पत्नी सरोज (45) शनिवार की शाम को घर के पास ही चिकित्सक के यहां दवा लेने के लिए जा रही थीं। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां उपचार के दौरान रात करीब आठ बजे इनकी मौत हो गई। जहांगीराबाद थाना के भयारा चपरी गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र सुंदरलाल बाइक से अपनी ससुराल दतौली गांव जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही भूसी से लदी एक तेज रफ्तार डीसीएम से हेतमापुर गांव मोड़ पर बाइक में टक्कर मार लग गई। घायल संदीप को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। 

घायल वृद्ध की घर में मौत

हादसे में घायल वृद्ध को उपचार के बाद दो दिन पहले घर लाया गया था। शुक्रवार की रात अचानक उसकी तबियत फिर से बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दरियाबाद थाना के मथुरा नगर निवासी मोहम्मद अनवर अंसारी (65) छह नवंबर को बाइक की टक्कर से घायल हो गए। परिजन उसे सीएचसी मथुरा नगर ले गए थे। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। उपचार के बाद परिजन उसे गुरुवार को घर लाए थे लेकिन शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब होने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार