कानपुर में डंपर की टक्कर से युवक की मौत... साथी घायल, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के चकेरी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में उसके साथी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और डंपर कब्जे में लिया है।
महाराजपुर के लझनियापुर निवासी स्व. राम सजीवन का 20 वर्षीय बेटा अजय कुमार खेती-किसान के साथ मजदूरी करता था। अजय छह भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी रीता व दो बच्चे हैं। बड़े भाई ब्रज मोहन ने बताया कि सोमवार रात वह अपने दोस्त नरेश के साथ गैस सिलिंडर लेने नौबस्ता किसी परिचित के यहां गया था। वहां से लौटते समय श्यामनगर फ्लाईओवर पर तेज गति डंपर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
डंपर की ठोकर से अजय बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। सड़क पर गिरने से उसके सिर में और साथी नरेश को भी गंभीर चोटें आईं है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समीप के अस्पताल भिजवाया। जहां अजय की हालत नाजुक बताकर चिकित्सकों ने उसे हैलट रेफर कर दिया।
हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई के अनुसार अजय की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चें हैं। हादसे की खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन हैलट पहुंचे। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से कुछ रूरी पर ट्रक खड़ा करके भाग निकला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक तलाश कर रही हे।
ये भी पढ़े :
Saudi bus accident: सऊदी में ही 42 उमराहों का होगा अंतिम संस्कार, तेलंगाना सरकार का ऐलान, दिए जाएंगे 5-5 लाख
