Rampur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
शाहबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को शाहबाद चंदौसी रोड पर हिम्मतपुर मोड के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने एम्बुलेंस की सहायता से शव को सीएचसी भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के जमालपुर गांव निवासी लोकेश (25) पुत्र ओमप्रकाश अपने छोटे भाई की शादी की दावत देने शाहबाद के नवाबपुरा और लश्करगंज गांव में आया था, युवक शुक्रवार देर शाम लश्करगंज से दावत देकर बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद की तरफ जा रहा था, जैसे ही युवक शाहबाद चंदौसी रोड स्थित हिम्मतपुर मोड के पास पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से युवक के शव को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उधर सूचना मिलते युवक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। लोकेश के छोटे भाई की 3 दिसंबर को शादी है, जिसकी दावत देने के लिए वह शाहबाद आया था। मृतक के चार बच्चे है।
