UP: काल बनी तेज रफ्तार कार...कुचलकर बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत
रामपुर, अमृत विचार। बुधवार शाम को कार चालक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद परिजन आ गए। शव को उठाने से इंकार कर दिया। उसके बाद हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दबका निवासी 35 साल का सोमपाल भतीजे 28 साल के संदीप के साथ बाइक से किसी काम से स्वार की ओर जा रहे थे। शाम को अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खड़िया के पास सामने से आ रही कार ने बाइक सवार चाचा भतीजे को रौद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। बाद में परिजन भी आ गए। चाचा भतीजे के शव को देखकर रोना पीटना मचा दिया। उसके बाद कार्रवाई को लेकर जाम लगा गया। पुलिस मामले को शांत कराने में लगी रही। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
