UP: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा बरेली...पारा 6.7 डिग्री तक पहुंचा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सोमवार से सिर्फ 0.1 अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली और कानपुर का ही रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी बिजनौर और बुलंदशहर के बाद प्रदेश में सबसे कम रहा।

जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार के अनुसार 3 से 8 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छायी रहेगी।

संबंधित समाचार