उत्तराखंड विधानसभा में सरकार ने पेश किया 4063 करोड़ का अनुपूरक बजट
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा के आज से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में 4063.79 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसमें राजस्व मद में 2071.42 करोड़ और पूंजीगत मद में 1992.36 करोड़ का प्रावधान किया गया। सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा के आज से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में 4063.79 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसमें राजस्व मद में 2071.42 करोड़ और पूंजीगत मद में 1992.36 करोड़ का प्रावधान किया गया। सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा सत्र की कार्रवाई में वर्चुअल प्रतिभाग किया।कोरोना संक्रमित होने के कारण नेता सदन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सदन में मौजूद नहीं रहे।
सत्र की कम अवधि को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति उठाते हुए अवधि बढ़ाने की मांग की। साथ ही किसान आंदोलन, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी है। सरकार ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति तय कर ली है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा व कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सत्तारूढ़ दल के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के सदन में दिए वक्तव्य का उल्लेख किया। विधायक जीना की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी, बावजूद इसके सरकार ने उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ नहीं की। राज्य विधानसभाओं में विधायक के निधन के बाद शोक स्वरूप सदन की कार्रवाई स्थगित रखने की परंपरा है। कहा कि सरकार ने इसका पालन नहीं किया।
