हल्द्वानी: 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक नहीं चलेगी काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। हरिद्वार से लक्सर के बीच इंटरलॉकिंग के चलते काठगोदाम से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक ठप रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर से पांच जनवरी तक हरिद्वार से लक्सर के बीच लाइनों का चौड़ीकरण और इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इससे काठगोदाम …

हल्द्वानी,अमृत विचार। हरिद्वार से लक्सर के बीच इंटरलॉकिंग के चलते काठगोदाम से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक ठप रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर से पांच जनवरी तक हरिद्वार से लक्सर के बीच लाइनों का चौड़ीकरण और इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इससे काठगोदाम से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन ठप रहेगा। इसके साथ ही देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी एक दिन के लिए रद्द रहेगी।

वहीं इलाहाबाद, गोरखपुर से आने वाली ट्रेनें देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस और देहरादून-मुजफ्फर नगर राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी 29 दिसंबर से पांच जनवरी तक नहीं होगा। इससे पहले अमृतसर हावड़ा 26 दिसंबर से 5 जनवरी और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हावड़ा 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक घने कोहरे के चलते रद्द की गई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज