Bareilly: पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया था नारा, कैंट पुलिस ने पकड़ 10 आरोपियों को पकड़ा 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सदर बाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में कैंट पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ युवक क्रिकेट खेलने के बाद बाइक से घूम रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार इलाके में उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सदर के रहने वाले एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान 14 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ की उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, जबकि बाकी नाबालिग हैं। कैंट पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पहले खिलाया खाना फिर लगवाए नारे....
पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किशोरों को वहीं के रहने वाले इमरान ने पहले खाना खिलवाया था। उसके बाद तय हुआ था कि कासिम जिंदाबाद के नारे लगाने हैं। बाइक से आते समय सभी लड़के कासिम जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी बीच किसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इस पर सभी लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए घूमने लगे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया किसदर बाजार में रविवार को कुछ लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज