लखनऊ में अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, अलीगंज इलाके का मामला 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में 40 वर्षीय अधिवक्ता ने अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, बृहस्पतिबार रात लगभग 10:35 बजे आपातकालीन सेवा डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। 

फोन करने वाली महिला, शालिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अलीगंज के सेक्टर-जी स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

परिवार के लोग शैलेन्द्र प्रताप सिंह को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अलीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  
नोएडा एयरपोर्ट पर लखनऊ से आयेगी पहली फ्लाइट, इन शेहरों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

संबंधित समाचार