Moradabaad : अनधिकृत होर्डिंग को हटवाने के लिए करें सख्ती

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में निगम अधिकारियों को दिए गए निर्देश

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उन्होंने ई-वेस्ट निस्तारण के लिए जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में जगह-जगह लगी अनधिकृत होर्डिंग को हटवाने के लिए सख्ती करें।

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने समिति को बताया कि पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के किमी. 164 में, प्रेम वण्डर लैंड के समीप स्थित सम्पार संख्या 413-ए पर अतिरिक्त दो लेन ऊपरीगामी सेतु के निर्माण के लिए कार्ययोजना जिलाधिकारी से अनुमोदित कराकर विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। डियर पार्क के संचालन के संबंध में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि डियर पार्क का पीपीपी मॉडल सम्भव नहीं है। इसके संचालन के लिए रुपये 1.74 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना तैयार कर भेजी गई है।

ई - वेस्ट रिसाइक्लिंग व कलेक्शन कराने के संबंध में मंडलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि ई-वेस्ट डिस्पोजल के लिए जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि 17 ई-वेस्ट कलेक्शन केन्द्र स्थापित है। लक्ष्मीपुर कट्टई इण्डस्ट्रियल एरिया को नियोजित करने व 12, 18, एवं 24 मीटर रोड को नियोजित करने के प्रकरण में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने बताया कि इस क्षेत्र में साइनबोर्ड, पब्लिक टॉयलेट आदि आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है।धन्नूपुरा सीएनजी पम्प के सामने की सड़क निर्माण कराने के बारे में बताया गया कि इसको वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।

बैठक में प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा, उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार, डीके गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग, राजीव मित्तल अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई, गेसू मौर्या क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, अशोक कुमार चौरसिया मुख्य अभियन्ता विद्युत, शशिकान्त डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी स्टेट ब्रिज कोर्पोरेशन, जितेन्द्र कुमार उप निदेशक विद्युत सुरक्षा, राकेश उपाध्याय टर्मिनल हेड हिन्द टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार