Bareilly News: BL Agro के उद्योग-व्यापार संवाद में जुटीं नामीं हस्तियां, उद्यमियों ने साझा की मुश्किलें

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के सभागार में आयोजित व्यापारी, उद्योगपति एवं सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ संवाद कार्यक्रम में नामी चेहरों की मौजूदगी देखने को मिली। बीएल एग्रो चेयरमैन घनश्याम अग्रवाल ने विमर्श का मंच संभालते हुए कहा कि पहले के मुकाबले अब सुरक्षित माहौल एवं अधिक सुविधाएं मिलने से उद्योग-कारोबार को मजबूती मिल रही है। नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने बरेली के उद्यम एवं कारोबार से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज्ञापन नोट भी चेयरमैन सुनील सिंघी को सौंपा। 

ip

इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, केन्द्रीय सदस्य विमल रिबाड़ी, चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, पूर्व चेयरमैन तनुज भसीन, एसआरएमएस ग्रुप के डायरेक्टर आदित्यमूर्ति, फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन मुकेश गुप्ता, सिद्धि विनायक ग्रुप के एमडी अनपुम कपूर, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, बीएल एग्रो के स्वतंत्र निदेशक एएन सिंह, डीजी इन्फ्रा चेयरमैन धमेन्द्र गुप्ता, आर्थिक मामलों के जानकार डॉ. स्वतंत्र कुमार, दिलीप खंडेलवाल, प्रगतिशील कृषक अनिल साहनी, राजेश जसौरिया, राजीव सिंघल, अजय भट्ट, सीए कपिल वैश्य, आशुतोष शर्मा, राजेश गुप्ता, दीपक देवनानी, मनोज चौधरी, ऋृषभ बंसल सहित सहित उद्योग, कारोबार, रियल एस्टेट के प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।

उद्यमियों ने खुलकर गिनाईं कारोबार की बाधाएं
आईएमए हाल में आयोजित एमएसएमई समागम में उद्यमियों- व्यापारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं गिनाई। आईआईए के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि ओएनडीसी सिस्टम से करोड़ों व्यवसाइयों को लाभ होगा। बैंक से कर्ज लेकर उद्योग लगाने वाले उद्यमियों के विफल होने पर उन्हें उद्योग छोड़ने का विकल्प दिया जाय। आईआईए बरेली चैप्टर के अध्यक्ष मयूर धीरवानी ने श्रम कानूनों व आयकर से संबंधित व्यवहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मनीष शर्मा ने उद्योगों को सरल ऋण व्यवस्था व बैंकिंग प्रक्रियाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। 

विमल रिबाड़ी ने कही ये बात
विमल रिबाडी ने औद्योगिक भूमि उपयोग से जुड़ी जटिलाएं बताते हुए औद्योगिक भूखंडों के उपयोग परिवर्तन, फ्रीहोल्ड व्यवस्था व विकास शुल्क से संबंधित समस्याएं बताई। कहा भुगतान संबंधित डिजिटल प्रक्रिया जटिल है। सरलीकरण तक पुरानी व्यवस्था हो । कार्यक्रम में आईआईए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल, राष्ट्रीय सचिव तनुज भसीन, डिवीजनल सेक्रेट्री मनोज पंजाबी, राकेश धीरवानी, डॉ. विनोद पागरानी, राजीव आनन्द, सुनीत मूना, सतीश अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, सनी मेहरोत्रा, राजीव अग्रवाल, अंशुल जैन, ध्रुव खानिजों, अध्यक्ष राजीव सिंघल, राजेश गुप्ता, डा. मनीष शर्मा, डॉ. नीरज सक्सेना, आशुतोष शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार