Bareilly News : शादी के चार दिन बाद ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बुधवार दोपहर खड़ौआ व पस्तोर रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़ा मिला, जौहरपुर का रहने वाला था युवक, 19 जून को शाहजहांपुर गई थी बरात

सीबीगंज/ बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। युवक की मौत से पत्नी सदमे में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा व सुसाइड के एंगल पर जांच शुरू कर दी है।

गांव जौहरपुर निवासी रामजी शर्मा (26) पुत्र हरीश शर्मा की बरात 19 जून को शाहजहांपुर गई थी। 20 जून को दुल्हन की विदा कराकर वह घर लौटे थे। गुरुवार को पत्नी के मायके वाले पहली विदा कराने को आने वाले थे। जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी।

दोपहर में करीब एक बजे खड़ौआ व पस्तोर रेलवे क्रासिंग के बीच में अप लाइन पर एक शव पड़े होने की सूचना पर सीबीगंज पुलिस मिली। पुलिस ने शव ट्रैक से हटाया। तलाशी लेने पर जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामजी शर्मा पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनकी मां की 3 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पिता गांव के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं।

चार दिन में विधवा हुई दुल्हन
रामजी की शादी चार दिन पहले ही हुई थी। दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी छूटी नहीं थी। उसके मायके वाले पहली विदा के लिए आने वाले थे। इससे पहले ही दुल्हन विधवा हो गई। इस घटना से दुल्हन को गहरा सदमा लगा है।

हादसा या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे क्रासिंग के बीच में शव पड़े होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद युवक की पहचान की गई। जिसमें परिवार के लोगों से पता लगा कि युवक की अभी चार दिन पहले ही शादी हुई थी। परिवार के लोगों ने भी किसी तरह की परेशानी और तनाव नहीं बताया। अभी यह कहना ठीक नहीं होगा कि युवक ने सुसाइड किया है। फिलहाल, सुसाइड और हादसे के एंगल पर जांच की जा रही है। मौके से कान में लगाने वाली एयरवर्ड भी मिली है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि एयरवर्ड का इस्तेमाल करने पर ट्रेन की आवाज नहीं आने पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज