Sultanpur News : राम मंदिर धन गबन पर मंत्री मनोज पांडेय का पलटवार, बोले- 'राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों के बयान का जवाब नहीं दूंगा'
सुल्तानपुर में मंत्री मनोज पांडेय ने राम मंदिर धन गबन मामले पर सपा सुप्रीमो के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों के बयान का जवाब नहीं देंगे।
डिजिटल डेस्क। राम मंदिर से जुड़े कथित धन गबन मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय ने समाजवादी पार्टी प्रमुख के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के बयान का जवाब देना उचित नहीं समझते, जिसने राम भक्तों पर गोली चलवाई हो। मंत्री मनोज पांडेय ने कहा, "मैं ऐसे व्यक्ति के बयान का जवाब नहीं दूंगा, जिसने राम भक्तों पर गोली चलवाई हो।"
उन्होंने इशारों-इशारों में सपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब कुछ जानती है और राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। गौरतलब है कि राम मंदिर से जुड़े कथित धन गबन मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
