Barabanki News : चेयरमैन शीला सिंह ने 1.20 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, लक्ष्मणपुरी पार्क में किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान लक्ष्मणपुरी स्थित पार्क में उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

बाराबंकी/अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान लक्ष्मणपुरी स्थित पार्क में उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

लोकार्पण किए गए कार्यों में विजय नगर में मंदिर से हरिकर्ण नाथ के घर तक 22 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण, दशहराबाग वार्ड में संजय की दुकान से अशोक वाटिका होते हुए अतुल वर्मा के घर तक 19.76 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण, विजय नगर में मंदिर के सामने 1.50 लाख रुपये की लागत से वॉटर कूलर की स्थापना, लक्ष्मणपुरी में हरि लाइब्रेरी से रेखा के आवास तक 15.81 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण, अशोक शुक्ला व डॉ. राधेलाल के घर के सामने 17 लाख रुपये की लागत से पार्क, झूला व बेंच निर्माण तथा राम सेवक से शिव पैलेस तक 39.86 लाख रुपये की लागत से साइड पटरी निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, राम सेवक यादव इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के प्रबंधक विकास यादव, प्रधानाचार्य जगन्नाथ वर्मा, आलोक वर्मा, कृष्ण गोपाल 'बच्चा', वीरेन्द्र पटेल एडवोकेट, ललिता सिंह, अंजू सिंह, मीनू निगम, नीरज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

किन-किन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण...

नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने बुधवार को करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें विजय नगर में 22 लाख रुपये से सीसी सड़क व नाली निर्माण, दशहराबाग वार्ड में 19.76 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व आरसीसी नाली, विजय नगर में 1.50 लाख रुपये की लागत से वॉटर कूलर स्थापना, लक्ष्मणपुरी में 15.81 लाख रुपये से सीसी सड़क व नाली, 17 लाख रुपये की लागत से पार्क, झूले और बेंच निर्माण तथा राम सेवक से शिव पैलेस तक 39.86 लाख रुपये की लागत से साइड पटरी निर्माण कार्य शामिल हैं।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने लक्ष्मणपुरी स्थित पार्क में पौधरोपण किया और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, प्रबंधक विकास यादव, प्रधानाचार्य जगन्नाथ वर्मा, आलोक वर्मा, कृष्ण गोपाल 'बच्चा', वीरेन्द्र पटेल (एडवोकेट), ललिता सिंह, अंजू सिंह, मीनू निगम, नीरज गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार