Badrinath Dham : बदरीनाथ धाम मंदिर में चढ़ावा हेराफरी मामले में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
अयोध्या के राम मंदिर के बाद बदरीनाथ धाम में चढ़ावा राशि के प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
बदरीनामा धाम में चढ़ावा राशि में कथित रूप से गबन का मामला सामने आने के बाद से ही प्रमोद नौटियाल फरार चल रहा था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और अब उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमृत विचार : बदरीनाथ धाम मंदिर में दान-चढ़ावा राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एक्शन शुरू हो गया है। उत्तराखंड पुलिस ने प्रमोद नौटियाल नाम के आरोपी कर्मचारी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बीच पुलिस उसे बदरीनाथ लेकर पहुंच रही हैं।
बदरीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद से ही प्रमोद नौटियाल फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया है। प्रमोद धाम से जुड़ा कर्मचारी है।
अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला काफी संवेदनशील है। इसलिए भी क्योंकि यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा-चढ़ावा चोरी पर भारी बवाल मचा है। आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और तीन सदस्य ट्रस्ट से निकल गए। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
पूर्व सीएम उठा चुके मांग
इस बीच बदरीनाथ धाम में चढ़ावा राशि में कथित रूप से गबन के आरोपों ने हंगामा मचा दिया। देवभूमि में इस घटना के खिलाफ आवाजें उठने लगीं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने मामले में कठोर कार्रवाई की जरूरत जताई है।
मामला तूल पकड़ने के बाद इस केस में कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। पूछताछ के क्रम में अनियमितता की स्थिति सामने आएगी। पुलिस प्रमोद नौटियाल को देहरादून से बदरीनाथ धाम स्थित कार्यालय के लिए लेकर पहुंच रही है।
एसआईटी के जांच अधिकारी महादेव उनियाल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। क्या इसमें कुछ और लोग भी शामिल होंगे-सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच में स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, प्रमोद नौटियाल ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी। पत्रकारों के सवालों से बचते हुए वह आगे बढ़ गया।
