Rampur News : जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा: आसिम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आज़म खां के करीबी सपा के शहर अध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता

रामपुर, अमृत विचार। सपा के शहर अध्यक्ष आसिम राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आजम खां  के द्वारा कराए गए विकास कार्य उनके घर के नहीं हैं सब जनता के लिए हैं। उन्होंने कहा कि नीम वाली जियारत को ध्वस्त करा दिया गया लेकिन, किसी ने सत्ता पक्ष से सवाल नहीं किया। दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी को अपनी हार करीब दिख रही है इसलिए इस कारण वह ओछे हथकंडे अपना रही है। जौहर यूनीवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

शहर के मोहल्ला जेल रोड टंकी नंबर पांच स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष ने कहा कि जौहर यूनीवर्सिटी में कोई कमी नहीं है यूनीवर्सिटी हजम नहीं हो रही है कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट आजम खां ने कैसे खड़ा कर दिया। कहा कि जब यूनिवर्सिटी बन रही थी उस वक्त रामपुर विकास प्राधिकरण नहीं था। कहा कि यूनीवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। आखिरी दम तक इसकी हिफाजत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैकड़ों दुकानें तोड़ दी गईं लेकिन, दुकानदारों को एक भी दुकान नहीं दी गई। कहा कि जुल्म और मक्कारी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। कहा कि मीडिया पर फर्जी बातें कहीं जा रही हैं मीडिया को सही-सही बात जनता तक ले जाना चाहिए। कहा कि आजम खां ने कब्रिस्तान से मिट्टी नहीं उठवाई उनकी चारदीवारी कराई और कब्रिस्तानों की हिफाजत की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सागर भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज