Farrukhabad News: अमृतपुर SDM का ट्रांसफर, फर्रुखाबाद में दो नए तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर में तैनात उप जिलाधिकारी (SDM) रवीन्द्र सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवीन्द्र सिंह को इसी पद पर अब जनपद एटा भेजा गया है। 

जिले में दो नए उप जिलाधिकारियों की हुई तैनाती

अमृतपुर एसडीएम के तबादले के साथ ही शासन ने फर्रुखाबाद जनपद में दो नए उप जिलाधिकारियों (SDM) की तैनाती की है। इसके तहत जनपद झांसी में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत श्वेता साहू को अब फर्रुखाबाद भेजा गया है। लखनऊ के उप जिलाधिकारी सचिन कुमार वर्मा की भी फर्रुखाबाद जिले में उप जिलाधिकारी पद पर नई तैनाती की गई है।


शीघ्र चार्ज लेने की संभावना

शासन की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद, दोनों नए उप जिलाधिकारियों (झांसी से श्वेता साहू और लखनऊ से सचिन कुमार वर्मा) के शीघ्र ही फर्रुखाबाद जनपद पहुंचकर अपना नया कार्यभार (चार्ज) ग्रहण करने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें : 
Kanpur News : हरियाणा से बिहार जा रही स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, CM योगी ने जताया दुख; 3 की मौत

संबंधित समाचार