Rampur News : जिलापूर्ति कार्यालय पर भाकियू अंबावता से जुड़े किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कई दर्जन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरानी तहसील स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचे। तीन सूत्री ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के दौरान जिले में पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनवाए जाने, पात्र वांछित व्यक्तियों को यूनिट जोड़े जाने और अपात्रों के राशन कार्ड काटे जाने एवं सस्ते गल्ले विक्रेताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि सस्ते गल्ले विक्रेताओं से कर्मचारी के बराबर काम लिया जाता है, सस्ता गल्ला विक्रेता पूरी तरह से शासन आदेशों का पालन करता है। उनकी ड्यूटी चुनाव के दौरान या किसी गणना के दौरान शिक्षामित्र व अन्य कर्मचारियों के साथ लगाई जाती है। सस्ते गल्ला विक्रेता सब हाईस्कूल से अधिक पास है तो सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा दें, ताकि सस्ता गल्ला विक्रेता अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव सरदार मक्खन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, शहर अध्यक्ष शाहरुख मियां, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, चमराब्वा ब्लॉक अध्यक्ष महबूब अली, रुखसाना बेगम, फरिया बेगम, श्याम मोहन पांडे, चोखेलाल, पप्पू दिवाकर, बिलाल खान, महेंद्र सागर, फैजान मियां आदि किसान शामिल रहे।

संबंधित समाचार