Bareilly News : सीएम ग्रिड फेज-तीन के लिए स्टेडियम रोड पर सर्वे तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

स्टेडियम रोड के कायाकल्प के लिए 130 अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार, ईंट पजाया से महर्षि कश्यप चौक तक चौड़ी होगी सड़क, भेजे जाएंगे नोटिस

बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर से धर्मकांटा मार्ग के निर्माण के बीच सीएम ग्रिड परियोजना के तीसरे चरण पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। श्यामगंज से महर्षि कश्यप प्रतिमा तक बनने वाली मॉडल रोड के लिए 90 फीसदी सड़क का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जिसमें आठ से दस फीट तक अवैध कब्जे मिले हैं, जिसके तहत अब तक 130 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर लिया गया है। इन सभी को सोमवार से नोटिस भेजने की तैयारी है।

दरअसल, शहर की मुख्य सड़कों का कायाकल्प कर उन्हें विश्वस्तरीय मॉडल रोड में तब्दील करने के उद्देश्य से शासन ने यह विशेष योजना लागू की है। इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में नगर निगम की ओर से मॉडल टाउन में 56 करोड़ से विकास किया जा रहा है। फेज टू में कोहाड़पीर से प्रेम नगर धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक तक 44 करोड़ से 2.4 किलोमीटर लंबी मॉडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। इन सबके बीच फेज-तीन में श्यामगंज पुल के पास ईंट पजाया चौराहा से स्टेडियम रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक तक 1.5 किमी. लंबाई तक मार्ग को मॉडल बनाया जाएगा। यह मार्ग वर्तमान में 32 मीटर चौड़ी है। एक्सईएन राजीव राठी के अनुसार सीएम ग्रिड फेज-वन का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। अब फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। फेज-तीन में स्टेडियम रोड के अधूरे हिस्से के विकास की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत श्यामगंज पुल ईंट पजाबा चौराहा की ओर से महर्षि कश्यप चौक तक सड़क का चौड़ीकरण, विद्युत लाइन और नाले आदि को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से 31 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। परियोजना के विकास के पहले नगर निगम की ओर से सड़क के मूल मानचित्र के अनुसार लंबाई चौड़ाई आदि का सर्वे किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lumpy Virus: यूपी में लंपी वायरस की चपेट में 12 जिले, कानपुर में एक और हापुड़ में 6514 गोवंश संक्रमित
राम मंदिर चढ़ावा चारी कांड : SIT की जांच में बेदाग निकले चंपत राय और अनिल मिश्रा! गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी